'राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी...', बिहार के रोहतास में बोले अमित शाह
Bihar News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया. इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने हमला बोला है. उन्होंने बिहार के रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठिया बचाओ यात्रा बताया. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी.
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस हर बार फेक नैरेटिव फैलाती है. राहुल गांधी ने एक यात्रा की. उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था. उनका विषय अच्छी शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़कें नहीं था, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था.
गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा, क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ्त राशन होना चाहिए? क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलना चाहिए? हमारे युवाओं के बजाय राहुल गांधी वोट बैंक घुसपैठियों को नौकरी दे रही है. बिहार की जनता ने आरजेडी और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं. इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती.
'यात्रा का उद्देश्य...'
अमित शाह ने कहा कि आप (बीजेपी कार्यकर्ता) जानते हैं कि इसका उद्देश्य क्या था? इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आये घुसपैठियों की रक्षा करना था. आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए, हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि यदि वे (विपक्षी गठबंधन) सत्ता में आ गए तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जायेगा. कांग्रेस नेताओं ने पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khan-gets-major-relief-high-court-grants/47334