राहुल ने भीड़ हिंसा के शिकार वाल्मीकि परिवार को सांत्वना दी
राहुल ने भीड़ हिंसा के शिकार वाल्मीकि परिवार को सांत्वना दी
इस दौरान हरिओम के परिवारीजन हो भावुक हो गए
ऊंचाहार। विपक्ष के नेता और राहुल गांधी ने शुक्रवार की सुबह रायबरेली के ऊंचाहार में भीड़ के हमले में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान हरिओम के परिवारीजन हो भावुक हो गए। बेटे हरिओम को खोने के बाद परिवार सदमे में है। राहुल गांधी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके हाथ अपने हाथों में थाम लिया। काफी समय तक चले इस मार्मिक मुलाकात के दौरान राहुल ने हरिओम के पिता को गले भी लगाया। कांग्रेस नेता के सामने हरिओम की मां फूट-फूटकर रोने लगीं। इसपर राहुल ने उनका हाथ थामकर ढांढस बंधाया। शुक्रवार सुबह जब कांग्रेस नेता मृतक हरिओम के घर पहुंचे तो शोकाकुल परिवार सदमे में डूबा था। राहुल गांधी ने हरिओम के पिता का हाथ थामा और गले भी लगाया। हरिओम की मां के सामने भी राहुल गांधी भावुक हो गए। हरिओम की मां राहुल के सामने फफक पड़ीं। राहुल ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें शांत कराया। इस दौरान राहुल गांधी ने परिवार को न्याय दिलाने और हर कदम पर उनका साथ देने का आश्वासन दिया।