राजनाथ आसियान की बैठक में भाग लेने जाएंगे
राजनाथ आसियान की बैठक में भाग लेने जाएंगे
वे एक नवंबर को इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होने के लिए गुरुवार को मलेशिया के कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे। वे एक नवंबर को इस बैठक में हिस्सा लेंगे। रक्षामंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है- “आज 30 अक्टूबर को मैं नई दिल्ली से मलेशिया के कुआलालंपुर के लिए प्रस्थान करूंगा। मैं इस वर्ष की आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लूंगा, जो 1 नवंबर को मलेशिया में आयोजित हो रही है। रक्षामंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैं ‘एडीएमएम-प्लस के 15 साल पर चिंतन और आगे की राह तैयार करना’ विषय पर आयोजित मंच को संबोधित करूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि एडीएमएम-प्लस के दौरान मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी आसियान सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों और भारत के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना व ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को आगे बढ़ाना है।