कोलकाता। दुर्गापुर में एक गैरसरकारी मेडिकल कालेज अ

दुष्कर्म के मामले में सहपाठी सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में

दुष्कर्म के मामले में सहपाठी सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में 

एमबीबीएस छात्रा से दुष्कर्म में सहपाठी गिरफ्तार

कोलकाता। दुर्गापुर में एक गैरसरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आखिर में उसके एक सहपाठी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी समेत विभिन्न सूत्रों के मुताबिक सहपाठी की गिरफ्तारी के पहले दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने सहपाठी से कई बार पूछताछ कर चुकी थी और अंत में मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। उसका नाम वासिफ अली है और वह मालदा जिले का रहने वाला है। दुष्कर्म की घटना की रात वह पीड़िता के साथ था।  पुलिस ने पीड़िता के पिता के पिता की ओर दर्ज एफआईआर और पीड़िता के बयान के आधार पर वासिफ अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को साथ लेकर दुष्कर्म स्थल का मुआयना किया। ओडिशा के रहने वाले पीड़िता के पिता अपनी पुत्री को वापस ले जाना चाहते हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीड़िता को न्याय दिलाने और सुरक्षा समेत तमाम जरूरी सहूलियतें मुहैया कराने , अभियुक्तों को सजा दिलाने का भरोसा दिया है ।