Ravi Shankar Prasad on Sudarshan Reddy : विपक्ष के

रविशंकर प्रसाद का विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर हमला, कहा - 'आप देश की आत्मा की बात न करें..'

रविशंकर प्रसाद, बीजेपी नेता

Ravi Shankar Prasad on Sudarshan Reddy : विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने लालू यादव से मुलाकात की. इसी को लेकर बीजेपी ने सुदर्शन रेड्डी पर हमला बोला है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सुदर्शन रेड्डी ने देश की आत्मा को बचाने के लिए वोट मांगा है, बहुत बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं. देश की आत्मा को बचाने के लिए वो लालू प्रसाद यादव से मिल रहे हैं

https://x.com/AHindinews/status/1964946797505225175

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं, जब कोई न्यायाधीश चुनावी अखाड़े में आता है और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं तो सवाल उठने ही हैं. सुदर्शन रेड्डी ने बयान दिया है कि देश की आत्मा को बचाने के लिए मुझे वोट दें. उन्होंने चारा घोटाले में दोषी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. आप किस तरह के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे हैं, जो घोटाले में दोषी है?  यह पाखंड है. कृपया देश की आत्मा की बात न करें.

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को जदयू के सांसदों से मुलाकात की. यह मीटिंग बिहार के नालंदा से सांसद कौशलैंद्र कुमार के आवास पर आयोजित हुई. यहां पर उनसे बी सुदर्शन रेड्डी के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हर कोई सिर्फ देश में ही रुचि ले रहा है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-government-told-in-which-jail-mehul-chowksi-will-stay-after-surrender/46149