अफगानिस्तान के जन स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल

भारत के साथ संबंध प्रगाढ़, पाक के साथ बिगड़े: अफगान मंत्री

Relations with India have strengthened, deteriorated with Pakistan: Afghan minister

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के जन स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान की दवाओं की जरूरतों के लिहाज से भारत एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक भागीदार के रूप में उभर रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ बिगड़ रहे हैं। 

नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में जलाली ने कहा कि फरमास्युटिकल के मामले में पहले अफगानिस्तान के बाजारों में 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पाकिस्तान का हुआ करता था। हाल के विवादों के कारण इस कमी को पाटने के लिए हम विकल्प तलाश रहे हैं, भारत उनमें से एक है। उन्होंने व्यावहारिक दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों को स्वास्थ्य सामग्रियों और सेवाओं के मामले में आड़े नहीं आने देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरा एक ही शत्रु है, वह है बीमारी। जलाली ने कहा कि यदि मैं इस शत्रु को किसी देश की मदद से हरा सकता हूं तो उसके पास सहायता के लिए जरूर जाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के संबंध खराब हो गए है।

यभी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sukanta-majumdar-said-that-pm-can-make-west-bengal-sonar-bangla/101893

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बना सकते हैं: सुकांत मजुमदार