रेणुका चौधरी का 'मोदिया बिंद' चश्मे से सियासी तंज, कहा- अंधभक्तों को नहीं दिखते अहम मुद्दे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मुद्दों पर सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों पर तीखा प्रहार करते हुए, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने सोमवार को 'मोदिया बिंद' स्टिकर लगे चश्मे दिखाया और कहा कि ये उन राजनीतिक आलोचकों के लिए चिकित्सा उपचार हैं जिन्हें वह अंधभक्त कहती हैं। मीडिया के सामने चश्मा दिखाते हुए चौधरी ने शासन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चिंताओं को लेकर प्रशासन की आलोचना की।
अहम मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप
रेणुका चौधरी ने आगे कहा कि बिना सोचे-समझे तारीफ करने के चक्कर में अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने ANI से कहा, "ये चश्मे उन 'अंधभक्तों' के इलाज के लिए हैं। उन्हें चोरी का मुद्दा नहीं दिखता। उन्हें पुल का गिरना नहीं दिखता। उन्हें NEET परीक्षा का मुद्दा नहीं दिखता। वे बस तारीफ करते हैं। इसलिए, मैंने सोचा कि हमें उनके सही मेडिकल इलाज का इंतजाम करना चाहिए। अगर मोतियाबिंद है, तो उसका भी इलाज करवा देंगे।"
लोकसभा में हंगामे के बीच पेश हुए अहम विधेयक
गौरतलब है कि इससे पहले, सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच चार अहम बिल पेश किए गए। ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026; माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026; केरल (नाम परिवर्तन) बिल, 2026; और नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुकुंदपुर में बड़े अवैध जुआ रैकेट का भंडाफोड़: 22 गिरफ्तार, ₹6.2 लाख नकद बरामद