रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी आरपीएफ हेड कांस्टे

मप्र के रीवा के आरपीएफ जवान की रायगढ़ में सिर में गोली मारकर हत्या

RPF officer killed

रीवा के RPF जवान की रायगढ़ में हत्या

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी आरपीएफ हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्ट पर तैनात दूसरे हेड कांस्टेबल एस. लादेर ने विवाद के बाद उन पर फायरिंग की। गोली लगते ही पीके मिश्रा की मौके पर मौत हो गई।

चार राउंड फायर कर की हत्या

सुबह किसी बात पर दोनों बैचमेट जवानों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद एस. लादेर ने पीके मिश्रा के सिर में चार राउंड फायर कर दिया।

घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट सील

वारदात के तुरंत बाद पोस्ट को सील कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

आईजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर

बिलासपुर आईजी मुनव्वर खुर्शीद और फॉरेंसिक टीम ने पोस्ट की गहन जाँच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी पोस्ट के भीतर मौजूद हैं।

आरोपी जवान हिरासत में

एस. लादेर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दुकान संचालक श्याम सरकार ने बताया कि उन्होंने सुबह गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद पोस्ट में हड़कंप मच गया।

दोनों थे एक ही बैच के, पुरानी दोस्ती भी थी

दोनों हेड कांस्टेबल—पीके मिश्रा और एस. लादेर—ने वर्ष 2001 में आरपीएफ जॉइन किया था। दोनों बैचमेट थे और उनकी आपस में दोस्ती भी थी। मृतक मिश्रा तीन साल पहले अनूपपुर से रायगढ़ ट्रांसफर हुए थे।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट: लाड़ली लक्ष्मियों की पढ़ाई रुकी क्यों?

https://www.primenewsnetwork.in/india/hc-asks-why-ladli-laxmis-studies-stopped/99731