रुड़की के खंजरपुर में वन विभाग की टीम ने सांपों के

रुड़की के खंजरपुर में सांपों के ज़हर का अवैध कारोबार पकड़ा, 86 जहरीले सांप बरामद

रुड़की के खंजरपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग की टीम ने सांपों के ज़हर का अवैध कारोबार पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस कार्रवाई में गोदाम से 86 जहरीले सांप बरामद किए गए हैं, जिनमें खतरनाक प्रजाति के कोबरा और रसैल वाइपर शामिल हैं। पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) के शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता की सूचना पर वन विभाग की टीम खंजरपुर स्थित इस गोदाम पर पहुंची, जहां धड़ल्ले से सांपों की तस्करी का कारोबार चल रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। छापेमारी के दौरान गोदाम के मालिक मौके पर नहीं मिले।सभी बरामद सांपों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीपल फॉर एनिमल्स के शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा दृष्टि पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इतने बड़े अवैध कारोबार को वन विभाग की नज़रों से कैसे बचा जा सकता है। यह मामला वन विभाग और संबंधित अधिकारियों के लिए एक चुनौती बना हुआ है, और उम्मीद की जा रही है कि इस कार्रवाई से अवैध वन्य जीव कारोबार पर कड़ी चोट पहुंचेगी।