रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में आएंगे भारत की यात्रा पर, शेड्यूल अपडेट
Putin visit to India : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में भारत की यात्रा पर आएंगे. उनके दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है. 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे.
क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा, हम और भारतीय पक्ष इस यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि यह हर लिहाज से सार्थक होगी. यह एक बेहद भव्य यात्रा होगी, क्योंकि इसे राजकीय यात्रा भी कहा जा रहा है. यह यात्रा भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच हुए समझौते को अमल में लाने का मौका प्रदान करती है कि वे द्विपक्षीय मामलों और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा के लिए प्रतिवर्ष मिलेंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/imf-downgrades-indian-rupee-to-unstable/99107
IMF : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारतीय करेंसी रूपये को स्थिर से अस्थिर श्रेणी में रखने का एलान किया है। यह कदम डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के घटते मूल्य और हाल ही में विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव के कारण उठाया गया है। इससे विदेशी निवेशकों में चिंता बढ़ सकती है।