माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भारत दौरे पर आने

सत्यम नडेला भारत के दौरे पर आएंगे

सत्यम नडेला भारत के दौरे पर आएंगे

वे एआई क्रॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भारत दौरे पर आने वाले हैं। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार नडेला दिसंबर में दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू का दौरा करेंगे। वहां वे सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत की कुछ हस्तियों और कंपनी के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना है। वे एआई क्रॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। 

रिपोर्टों के अनुसार, नडेला अपने दौरे के दौरान एआई से जुड़ी कई अहम कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक उनकी यात्रा को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह दौरा माइक्रोसॉफ्ट के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते एक नए दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देश हालिया मतभेदों को पीछे छोड़कर तकनीकी साझेदारी पर जोर दे रहे हैं। दूसरी ओर, भारत सरकार ‘मेक इन इंडिया’ एप्स और सर्विसेज को प्रमोट कर रही है, जिससे जोहो कॉर्पोरेशन जैसी भारतीय कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गजों के सस्ते विकल्प के रूप में उभर रही हैं। एआई सेक्टर में निवेश बढ़ाने उम्मीद नडेला इस साल जनवरी 2025 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और देश में AI सेक्टर में 3 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। अब दिसंबर का यह दौरा उनके विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।