HDFC, PNB और BOI समेत कई बैंकों ने ब्याज की दरें घटायीं
RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद सभी बैंकों ने इसका लाभ ग्राहकों को देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। देश के सभी बैंकों ने कर्जों पर ब्याज की दरें घटाने का ऐलान किया है। आरबीआई के ऐलान का अनुसरण करते हुए देश के छह बड़े बैंकों ने कर्जों पर ब्याज दरों में 0.25% तक कटौती की है। इनमें एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र इनमें शामिल हैं। रेट कट के बाद अब बैंकों को अपनी दरों को समायोजित करेंगे, जिससे आम ग्राहकों के लिए होम, कार और पर्सनल लोन की लागत कम होगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले के बाद सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा और फिर बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कर्ज की व्याज दरों में कटौती की थी। दर में कटौती के बाद मौजूदा उधारकर्ता ऋणों की किस्तों या अवधि को कम कर सकते हैं। पीएनबी ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है। नई दरों में 10 बेसिस पॉइंट का बेसिक सर्विस प्राइस (BSP) शामिल है।
हालांकि, बैंक के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई ब्याज दरें 6 दिसंबर, 2025 से लागू हो गई हैं। एचडीएफसी बैंक ने उधार दरों को 0.05 फीसदी घटा दिया है। इससे ब्याज दरें 8.30 फीसदी से 8.55 फीसदी के बीच होंगी। नयी दरें तत्काल लागू हो गई हैं।
बैंक लोन रेट कट के बाद अब बैंकों की नई दरें इस प्रकार होंगी -
पीएनबी - 8.35%, बैंक ऑफ इंडिया - 8.10%, आरबीएल बैंक - 8.10%, इंडियन बैंक - 7.95%, बैंक ऑफ बड़ौदा - 7.90%, बैंक ऑफ महाराष्ट्र - 7.10%।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/congress-chief-kharge-hits-back-at-bjp-over-vande-mataram-debate/100546