कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी ने लक्खी भंडार योजना पर म

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी लक्शी भंडार योजना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Shubhendu Adhikari

कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने “लक्खी भंडार” को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मुहैया नहीं कराया जा रहा है जो टीएमसी की समर्थक नहीं है।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्खी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने दी जाने वाली राशि को एक हजार रुपए से बढ़ा कर डेढ़ हजार रुपए कर दिए और यह लागू हो गया। ममता बनर्जी का दावा  कि लक्खी भंडार योजना की राशि बिना कोई भेदभाव किए सभी महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है जब कि भाजपा शासित राज्यों में किसी कल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान करने में तरह-तरह  भेदभाव किए जाते हैं।

शुभेंदु ने लक्खी भंडार पर उठाया सवाल 

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जगहों का दौरा कर रहे हैं। पूर्व मेदिनी जिले का दौरा करने के दौरान उन्होंने कहा कि मयना क्षेत्र की महिलाओं को लक्खी भंडार योजना के तहत राशि नहीं दी जा रही है। केवल मयना क्षेत्र में ही नहीं, दूसरे जिलों के विभिन्न जगहों से ऐसी ही शिकायत मिल रही है। दक्षिण चौबीस परगना जिले के भांगड में महिलाओं को इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।   टीएमसी के नेता अपनी सभाओं में सवाल उठाते हैं कि भाजपा समर्थक महिलाओं क्यों लक्खी भंडार योजना की राशि ले रही हैं। उनका विरोध करते शुभेंदु अधिकारी ने यह सवाल उठाना शुरू किया है कि लक्शी भंडार योजना की राशि टीएमसी के नेता के घर की राशि नहीं है। इस योजना के तहत महिलाओं को दी जाने राशि जनता की राशि है।

यह भी पढ़े: बांग्लादेश में तारिक रहमान पीएम बनेंगे?

https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-tarique-rahman-likely-pm/140672