भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के न

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने नाजिराबाद अग्निकांड में घेरा राज्य सरकार को

Nazirabad Fire Incident

नाजिराबाद अग्निकांड पर शुभेंदु का हमला

भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर नाजिराबाद अग्निकांड में झुलस कर मरने वाले कर्मचारियों की संख्या कम करके बताने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मरने वाले कर्मचारियों की संख्या पैंतीस से चालीस होगी। जबकि राज्य सरकार उनतीस बता रही है। शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि अग्निकांड स्थल से झुलस गए शरीर के अंग इधर-उधर की जा रही है। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अग्निकांड स्थल पर नहीं जाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि वे इस घटना को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने दमदल मंत्री के इस्तीफे, मृत कर्मचारियों के परिवार को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। टीएमसी से प्रवक्ता स्वरूप चक्रवर्ती भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का विरोध करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी को इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाना चाहिए। वे तमाम मुद्दे को लेकर कोर्ट जाते रहते  हैं। टीएमसी नेता स्वरूप चक्रवर्ती ने यह सवाल भी किया कि विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी जिस गोदाम में आग लगी और कर्मचारियों झुलस कर मरे, उस गोदाम के मालिक के खिलाफ क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं।

यह भी पढ़े: शांतनु ठाकुर और ममता बाला में सियासी तकरार

https://www.primenewsnetwork.in/india/political-clash-between-shantanu-mamata-bala/131157