कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्
विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी: बंगाल में एक चरण में विधानसभा चुनाव हों
बंगाल में एक चरण में चुनाव हों: शुभेंदु अधिकारी
भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी चाहते है कि राज्य में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में हो। एक चरण में चुनाव होने पर टीएमसी की धांधली नहीं चल पाएगी। जरूरत होने पर वे चुनाव आयोग से इस बाबत अनुरोध करेंगे। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव कई चरण में होने पर टीएमसी के लोगों को कई जगह फर्जी वोट डालने की सहूलियत हो जाएगी। एक चरण में चुनाव होने पर टीएमसी के लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाकर फर्जी वोट डालने की सहूलियत खत्म हो जाएगी। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि चुनाव आयोग के लिए एक चरण में विधानसभा चुनाव कराना मुश्किल नहीं हैं। वह केंद्रीय बल की तैनात कर एक चरण में चुनाव करा सकता है।
यह भी पढ़े: