सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने निगरानी का लगाया आरोप
Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उनकी निगरानी की जा रही है। लगातार उनका पीछा किया जा रहा है। इस आशय का पत्र उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा है, लेकिन अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके एक कर्मचारी को पुलिस हिरासत में लेकर लगातार उत्पीड़न कर रही है।
उसके साथ मारपीट कर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे नहीं चाहतीं कि यह सब कोई राजनीतिक मुद्दा बने। सोनम का जीवन विज्ञान, शिक्षा पर्यावरण की रक्षा के लिए है। उन्होंने अपने कार्यों को युवाओं के लिए समर्पित किया है। वे इसी भावना को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/serious-differences-among-zen-ji-leaders-in-nepal-over/77646