भारतीय शेयर बाजार मे दीपावली के दिन जबरदस्त तेज दे

दीपावली के दिन शेयर बाजार में हुई जमकर खरीदारी

दीपावली के दिन शेयर बाजार में हुई जमकर खरीदारी 

सेंसेक्स में 0.49% और निफ्टी में 0.52% का उछाल

मुंबई। 

भारतीय शेयर बाजार मे दीपावली के दिन जबरदस्त तेज देखने को मिली। दीपावली के दिन शेयर मार्केट में छुट्टी की परम्परा है। इस रोज सिर्फ थोड़ी देर के लिए शाम के समय मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। पर आज ट्रेडिंग के दौरान बाजार दीवाली के मूड में नजर आया और सेंसेक्स 411.18 अंक और निफ्टी 133.30 अंक चढ़कर बंद हुआ। 

शेयर मार्केट में आज सुबह से ही तेजी नजर आयी। सेंसेक्स करीब 600 अंकों की तेजी के साथ खुलने के बाद पूरी दिन मजबूती के साथ ट्रेड किया। अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी से भी स्थानीय बाजारों को समर्थन मिला। 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 411.18 अंक या 0.49% के शानदार उछाल के साथ 84,363.3 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 133.30 अंक या 0.52% के जोरदार रैली के साथ 25,843 . 15 के लेवल पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी से निवेशकों की बंपर कमाई हुई। इससे पहले 17 अक्टूबर को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,92,713 करोड़ रुपये था। आज बंद होने पर यह बढ़कर 4,69,71,968.15 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई। रिलायंस के नतीजे अच्‍छे आने के बाद रिलायंस के शेयर 3 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गए। 

बैंकों के शानदार नतीजे और RBL Bank में Emirates NBD की 3 बिलियन डॉलर की डील रही। PSU से लेकर प्राइवेट और NBFC के शेयरों ने आज शानदार ग्रोथ दिखाई। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और टाटा स्टील लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत गिरकर 61.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

दिवाली के पर्व पर शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन आज दीवाली के मौके पर शेयर मार्केट में आज पूरे दिन कारोबार जारी रहा। दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि बीएसई और एनएसई की शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट में Diwali Stock Market Holiday मंगलवार 21 अक्टूबर को घोषित है और मुहुर्त ट्रेडिंग भी कल ही होगी। 22 अक्टूबर को मार्केट बल प्रतिपदा को अवसर पर आप सभी बंद रहेगा।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर - 

सोमवार, 20 अक्टूबर को सेंसेक्स पैक से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 3.59 प्रतिशत की सबसे अधिक तेजी के साथ बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2.65 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके बाद एक्सिस बैंक के शेयर 1.99 और SBI के शेयर 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं, TCS के शेयर 1.77 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए। आज के  गिरने वाले शीर्ष शेयर - 

दूसरी तरफ, ICICI Bank के शेयर 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.38 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद इटरनल के शेयर 1.31 प्रतिशत और अडानी पोर्ट के शेयर 0.77 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। इसके अलावा, पावर ग्रिड में 0.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।