कोलकाता। आईफोन नहीं खरीदे जाने पर 16 साल के एक छात

आई फोन नहीं खरीदने पर छात्र ने फांसी तगाकर की आत्महत्या

आई फोन नहीं खरीदने पर छात्र ने फांसी तगाकर की आत्महत्या

मृतक दीपांजन दास जयनगर के नीमपीठ के श्रीरामकृष्ण आश्रम का छात्र

कोलकाता। आईफोन नहीं खरीदे जाने पर 16 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुंदरवन के इलाके में दक्षिण चौबीस परगना जिले के कुलतली  थाने के तहत सानकीजाहान गांव की है। पुलिस और परिवार के लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक  मृत दीपांजन दास जयनगर के नीमपीठ के श्रीरामकृष्ण आश्रम का छात्र है। उसके पिता मजदूर हैं और राज्य से बाहर मजदूरी के लिए जाते हैं।छात्र के पास 29 हजार रुपये का मोबाइल फोन है।लेकिन वह आईफोन खरीदना चाहता था। परिवार के लोगों ने उसके मन मुताबिक मोबाइल फोन खरीदने में असमर्थता जताई। वह नाराज होकर नजदीक के गांव में अपने मामा के यहां चला गया और वहीं फांसी लगा ली। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।

कंडक्टर ने चलती बस से यात्री को दिया धक्का

पुलिस ने कंडक्टर को किय गिरफ्तार

कोलकाता । महानगर के एजेंसी रोड और राउंड स्ट्रीट के चौराहे पर चलती बस से कंडक्टर ने एक यात्री को ऐसा धक्का दिया कि वह बाहर गिरा और बुरी तरह से घायल घायल हो गया। पुलिस ने मोहम्मद अजीज खान नामक  घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया और विष्णु साल नामक आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बस भाड़े को लेकर कंडक्टर और यात्री के बीच झंझट हुआ। गुस्से में कंडक्टर ने यात्री को धक्का दिया।

यह भी पढें, ः https://www.primenewsnetwork.in/india/benagal-suicide-sir-voter-list/96414

पश्चिम बंगाल में एसआइआर के भय से चौथी आत्महत्या

पश्चिम बंगाल में एसआइआर के भय़ से आत्महत्या की चौथी  घटना हो गई। कोलकाता से करीब बीस  किलोमीटर दूर हुगली  जिले के तहत डानकुनी में हसिना बेगम नाम की 60 साल की वृद्धा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/india/-/96600

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगेगा ?

कोलकाता। बीजेपी ने टीएमसी की ओर से एसआइआर का विरोध करने की जा रही राजनीति का मुकाबला करने का मुद्दा खोज लिया है। वह मुद्दा है राष्ट्रपति शासन।