सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - निम्नता और नग्नता का प्रदर्शन
Sudhanshu Trivedi on Congress : AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सभी ने देखा है कि विश्व AI शिखर सम्मेलन में जहां भारत की बुद्धिमत्ता, तकनीकी कुशलता और भारत की युवाशक्ति की श्रेष्ठता का एक बड़ा उच्च कोटि का प्रदर्शन हुआ तो वहीं कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का बहुत कुटिलतापूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला.
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक पूरा देश इस विषय को लेकर न केवल क्षुब्ध है, बल्कि आक्रोशित भी है और अब कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगियों की तरफ से भी इस विषय को लेकर आपत्ति की गई.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से स्वर उठना शुरू हुआ है कि इस ढंग के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा होती है. उसमें इस ढंग का हल्का, छिछोरा और नग्नता का आचरण करना निहायत निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी को ये समझना चाहिए कि वो जिस विचारों के हिसाब से चल रहे हैं. जनता तो उनको नकार रही ही है, गठबंधन सहयोगी भी नकार रहे हैं अब उनके पार्टी के अंदर के वरिष्ठ और पुराने नेता भी अब नकार रहे हैं और जनता पूरे तरीके से धिक्कार रही है.
यह है मामला
21 तारीख को दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट का समापन हो गया. इसमें देश - विदेश की दिग्गज AI कंपनियां शामिल हुईं. AI समिट दुनिया भर में सुर्खियों में रहा. इसी में एक विषय भी चर्चा में बना रहा. AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता परिसर में पहुंच गई और प्रदर्शन शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/if-the-police-take-any-action-know-what-avimukteshwarananda-said/145290