'मुगलों ने भारत में घुसकर पूरे देश को लूटा था और..', मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर बोले टी राजा
Babri Masjid in Murshidabad : विधायक टी राजा सिंह ने शनिवार को कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबर की नाजायज औलाद हुमायूं ने आज ही के दिन यानी 6 दिसंबर को बाबर नामक एक मस्जिद के लिए नींव रखी है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के पूर्व नेता की ओर से रखी गई बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया है. टी राजा हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं.
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को यहां भूलने नहीं दिया जा रहा कि मुगलों ने भारत में घुसकर पूरे भारत को लूटा था और उन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ा था. मैं आज चुनौती देता हूं कि भारत के राम भक्तों ने बाबर का नाम जिस प्रकार से अयोध्या में मिटा दिया था.
बाबर के नाम की बनी हुई मस्जिद की एक-एक ईंट..
विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि वैसे ही बंगाल भी राम भक्त जाएगा और बाबर के नाम की बनी हुई मस्जिद की एक-एक ईंट को समाप्त करेगा. बंगाल के राम भक्तों को कोई फिक्र करने की जरूरत नहीं. एक राक्षसी राज है बंगाल पर उस राक्षसी राज को समाप्त करने की कमर आप कसो.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-that-every-sector-of-the-country-is-seeing-improvements/100209