जनशक्ति जनता दल के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप याद

राजपाल यादव के परिवार के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख की मदद का ऐलान

Tej Pratap Yadav Announces ₹11 Lakh Aid for Rajpal Yadav’s Family

नई दिल्ली। जनशक्ति जनता दल के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप यादव ने चेक बाउंस के मामलों में जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव के परिवार के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। JJD अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें एक्टर और कॉमेडियन की हालत के बारे में उनके भाई राव इंद्रजीत यादव के पोस्ट से पता चला। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से एक्टर के परिवार के साथ एकजुटता दिखाई और उन्हें "इंसानी आधार" पर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

तेज प्रताप ने परिवार के प्रति व्यक्तकी संवेदना

तेज प्रताप यादव ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।"

सोनू सूद ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

बता दें कि आज सुबह, एक्टर सोनू सूद ने भी राजपाल यादव को उनकी आने वाली फिल्म के लिए एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, "आगे के काम के बदले एडजस्ट किया जा सकने वाला" देकर फाइनेंशियल मदद देने का ऐलान किया है। यह आर्थिक सहयोग ऐसे समय मिली है जब दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल नौरंग यादव की चेक बाउंस होने के कई मामलों में जेल से बचने की आखिरी कोशिश को खारिज कर दिया था और कहा था कि आगे कोई भी सुनवाई होने से पहले उन्हें जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करना होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-budget-2026-27-to-reflect-growth-vision-suresh-khanna/138267

जनआकांक्षाओं और विकास के संकल्प का होगा बजट : सुरेश खन्ना