बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई मेमू, 11 की मौत
Bilaspur Train Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण ट्रेन हादसा हो गया. मेमू लोकन ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई. यह हादसा 4 बजे के आस - पास हुआ. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. मृतकों के शव निकाले गए. मेमू लोकल ट्रेन कोरबा से बिलापुर आ रही थी.
शुरूआती जांच में पता चला कि हादसा आटो सिग्नल फेल होने की वजह से हुआ. इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे थी. ट्रेन में लगभग 200 सवार थे. इस हादसे की तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था? ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई थी. इंजन से लगे, जो डिब्बे थे. वे यात्री ज्यादा प्रभावित हुए.
यात्री ट्रेन से उतरकर भाग रहे थे
सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में किया था. उन्होंने लिखा था कि बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है. बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हर संभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं. राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है. रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं. घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है. राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है.
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवा को मुआवजे का किया था ऐलान
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया था. इसमें है कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख रुपए दिए जाएंगे. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया. सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.
या फिर लोको पायलट ने सिग्नल ओवरसूट किया. सिग्नल में खराबी या ब्रेक न लगने जैसी तकनीकी खामी हो सकती है. हादसे का दूसरा कारण मेमू चालक का सिग्नल ओवरसूट करना हो सकता है या गति पर नियंत्रण नहीं कर पाया हो. इससे ट्रेन संभल नहीं सका। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसका घर पटरी के पास ही है. घमाका सुनकर पटरी की तरफ भागे, वहां अफरा-तफरी मची थी. यात्री ट्रेन से उतरकर भाग रहे थे. 4.30 बजे तक 10 लोगों को निकाला गया. कोई चल नहीं पा रहा था तो किसी के पैर में चोट लगी थी. तब 4-5 शव भी थे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/train-accident-in-bilaspur-many-people-died-railways-announced-compensation/96559
Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. इस हादसे में बताया जा रहा है कि 5 लोगों की मौत हो गई है. पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई. यह हादसा शाम 4 बजे के आस पास की है. यह हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ. इसी पर ही साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बयान जारी किया. दुर्धटना में घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.