केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल के मतुआ समुद

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में एसआइआर के बाद डिटेंशन कैंप खोलने की दी चेतावनी

West Bengal Politics

बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं पर कड़ी टिप्पणी

उन्होंने कहा कि राज्य में आए बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या नहीं बच पाएंगे। उनकी धरपकड़ होगी और उन्हें यहां से जाना ही होगा।

ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

शांतनु ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों का बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की बड़ी आबादी तभी संभव है जब उन्हें राजनीतिक बढ़ावा मिले।

एसआईआर के बाद बढ़ी घबराहट—ठाकुर का दावा

उन्होंने कहा कि एसआईआर के डर से कई बांग्लादेशी अपने देश लौटने लगे हैं। इससे भाजपा के आरोपों की पुष्टि होती है कि राज्य में बड़ी संख्या में घुसपैठिए मौजूद हैं।

टीएमसी का पलटवार—केंद्र और बीएसएफ जिम्मेदार

बनगांव लोकसभा के सांसद शांतनु ठाकुर के आरोपों का विरोध करते हुए टीएमसी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ रोकना पूरी तरह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। टीएमसी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल केंद्र के अधीन है, इसलिए घुसपैठ को रोकना भी केंद्र और बीएसएफ का काम है।

यह भी पढ़े: खालिदा जिया के बेटे की वापसी अनिश्चित

https://www.primenewsnetwork.in/world/khaleda-zias-sons-return-uncertain/99338