जल्द 'पीएम किसान सम्मान निधि' की किस्त हो सकती है जारी, जानें अपडेट
Prime Minister Kisan Samman Nidhi : केन्द्र की मोदी सरकार बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कभी भी "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। केन्द्र सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची में हाल में समीक्षा के बाद कुछ फेरबदल किया है। समीक्षा के बाद कुछ किसानों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिया है।
इस फेरबदल के बाद "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" (PM-Kisan) योजना को लेकर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही थीं, जिससे कई किसान भ्रमित हो गए थे। केंद्र सरकार ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इस योजना की पात्रता को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कौन किसान योजना के पात्र हैं और किनके नाम अस्थायी रूप से लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं। केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि योग्य किसानों योजना में नाम दर्ज कराने का जल्द ही फिर से मौका मिलेगा। सरकार ने बताया कि कई किसानों ने योजना के नियमों के अनुसार आवेदन नहीं किया था।
केन्द्र द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि कुछ ऐसे लोग भी योजना का लाभ उठा रहे थे, जो वास्तव में पात्र नहीं थे। नियमानुसार योजना का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को मिलना चाहिए। साथ ही, 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता। लेकिन विभिन्न राज्यों में जांच में यह पाया गया कि तमाम परिवारों में पति, पत्नी या नाबालिग बच्चों ने अलग-अलग आवेदन किए थे जो कि नियम विरुद्ध है।
नोटिस में सरकार ने यह स्पष्ट किया कि जिन किसानों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इस जांच के बाद यदि किसान पात्र पाए जाते हैं, तो उनके नाम दोबारा सूची में शामिल कर दिए जाएंगे। वहीं, जो किसान वास्तविक रूप से अयोग्य पाए जाएंगे, उन्हें आगे से योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार का यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और असली किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया है।अपनी स्थिति ऐसे जांचें। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी स्थिति की खुद जांच कर सकते है। किसान इसके लिए पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी स्थिति का पता लगा सकते हैं।
पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर दो सेक्शन हैं
Eligibility Status : यहां किसान देख सकते हैं कि वे योजना के पात्र हैं या नहीं। Know Your Status (KYS) : इस सेक्शन में किसान जान सकते हैं कि उनका नाम अभी भी लाभार्थी सूची में है या हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अभी जारी नहीं की है। केन्द्र द्वारापीएम अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख भी घोषित नहीं हुई है। अनुमान है कि बिहार विधानसभा चुनाव (14 नवंबर) के परिणामों के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-records-a-jump-after-a-day-decline/97316