भारत

ये मेरे निजी विचार हैं, आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए : मल्लिकार्जुन खरगे

ये मेरे निजी विचार हैं, आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए : मल्लिकार्जुन खरगे

Congress : मल्लिकार्जन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि ये मेरे निजी विचार हैं और मैं खुले तौर पर कहता हूं कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हाल ही में NCERT की तीन किताबों से गांधी, गोडसे, RSS, 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े अंश हटा दिए गए हैं. सत्य को NCERT की किताबों से हटाना बहुत बुरी बात है. इससे उनका मंशा का पता चलता है कि किधर उनका झुकाव है. तथ्यों को मिटाने का प्रयास किया गया. वे(भाजपा) हमेशा ऐसा करते रहते हैं. झूठ को सच में तब्दील करने के लिए वे हमेशा ये करते हैं. उसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री माहिर हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सच को जितना मिटाने की कोशिश कर लो, वह नहीं मिटेगा. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री और बीजेपी हमेशा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के बीच झगड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि नेहरू और पटेल के बहुत अच्छे रिश्ते थे और पटेल ने नेहरू को जनता का नेता बताया था.

देश में सभी गलतियां और यहां कानून-व्यवस्था की सभी समस्याएं भाजपा और आरएसएस की देन

उन्होंने कहा कि ये मेरे निजी विचार हैं और मैं खुले तौर पर कहता हूं कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. अगर प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा किया जाना चाहिए. देश में सभी गलतियां और यहां कानून-व्यवस्था की सभी समस्याएं भाजपा और आरएसएस की देन हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा हमेशा यह दिखाने की कोशिश करती है कि नेहरू और पटेल के बीच मतभेद थे, जबकि हकीकत में दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे. नेहरू ने पटेल की देश की एकता कायम करने में भूमिका की तारीफ की थी और पटेल ने नेहरू को देश का आदर्श नेता बताया था.

https://www.primenewsnetwork.in/india/ind-vs-aus-2nd-t20-match-australia-beat-india-by-wickets-to-take-a-lead/96065