एलुरु में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, हिट-एंड-रन का मामला दर्ज
एलुरु। आंंध्रप्रदेश के एलुरु जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मृत दो लोगों की पहचान द्वारका तिरुमाला गांव निवासी और तीसरे की पहचान थिम्मापुरम गांव निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एलुरु सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
हिट-एंड-रन का मामला दर्ज
भीमाडोल के पुलिस अधिकारी जोसेफ विल्सन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज़ रफ़्तार बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौकैे पर ही मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को लेकर हिट-एंड-रन का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
इस भीषण हादसे को लेकर मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।