तिब्बत की निर्वासित सरकार ने गुरुवार को अमेरिकी रा

तिब्बत मुद्दे पर ट्रंप-शी जिनपिंग बैठक में चर्चा की मांग, निर्वासित सरकार की अपील

Tibetan Govt in Exile Urges Trump-Xi Talks to Address Tibet Issue

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक में तिब्बत की अनसुलझी समस्या और चीन-तिब्बत विवाद पर भी विचार होना चाहिए।

मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं विश्व नेता

निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रवक्ता तेनजिंग लक्षय ने 'एएनआई' से बातचीत में तिब्बत से जुड़ी समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व नेताओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि मानवता के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।

चीन के साथ बातचीत और भविष्य की जवाबदेही पर जोर

लक्षय ने कहा-'इन दोनों विश्व नेताओं के लिए महत्वपूर्ण है कि पूरे विश्व के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम करें। उन्हें इसके लिए जवाबदेह भी बनना होगा।' उन्होंने उल्लेख किया कि चीन ने तिब्बत से जुड़ी कई नीतियां अपना रखी हैं जो तिब्बत से जुड़े पुराने विवाद को हल करने के लिए वार्ता को प्रोत्साहित करे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/vd-satheesan-named-keralas-next-chief-minister-by-congress/204632

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लगा मुहर