दमोह| वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहल

कान्हा से रानी दुर्गावती रिजर्व लाए गए बाघ की टेरिटरी फाइट में मौत

Veerangana Rani Durgavati Tiger Reserve

दमोह| वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र के मानेगांव बीट में रविवार शाम एक बाघ का शव मिला। 35 माह के बाघ को कान्हा से लाकर 26 दिन पहले ही रेडियो कॉलर लगाकर छोड़ा गया था। पिछले दो दिनों से बाघ की लोकेशन एक ही जगह आ रही थी। इस पर संदेह होने पर निगरानी दल मौके पर पहुंचा तो बाघ मृत अवस्था में मिला।

​आपसी लड़ाई में हुई मौत

सोमवार को डॉग स्क्वॉड ने मृत बाघ के आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग भी की। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। बाघ की खोपड़ी क्षतिग्रस्त थी। हड्डियां टूटी हुई थीं। केनाइन के गहरे निशान भी थे। वन्य विशेषज्ञों के मुताबिक आपसी लड़ाई में बाघ की मौत हुई।

दी गई थी शिकार की ट्रेनिंग

​अप्रैल 2023 में यह शावक अपनी मां से अलग हो गया था। बाद में उसे सुरक्षित रखकर विशेष बाड़े में पाला गया और शिकार की ट्रेनिंग दी गई।

यह भी पढ़े; मोबाइल गेम में युवक ने गंवाए 7.5 लाख

https://www.primenewsnetwork.in/india/man-loses-rs-75-lakh-in-mobile-game/144080