पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तहत जंगीपुर इल

सुनवाई के लिए टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन को भी बुलाया गया

TMC MLA Zakir Hussain

जंगीपुर में चुनाव आयोग को लेकर बढ़ी नाराजगी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तहत जंगीपुर इलाके में चुनाव आयोग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है। 

एसआईआर के तहत विधायक को नोटिस

एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई में जंगीपुर के टीएमसी के विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन को भी बुलाया गया है।

पहले भी कई नामचीन हस्तियां हो चुकी हैं तलब

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आमर्त्य सेन, बांग्ला फिल्म अभिनेता और टीएमसी सांसद देव (दीपक अधिकारी) तथा क्रिकेट खिलाड़ी समी समेत फुटबॉल के कई जानेमाने खिलाड़ियों को भी एसआईआर के तहत सुनवाई के लिए बुलाया जा चुका है।

जाकिर हुसैन का पक्ष

2016 से विधायक रहे जाकिर हुसैन का कहना है कि 2002 की वोटर लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। उनके पास वे सभी कागजात मौजूद हैं, जो चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक जरूरी हैं।

दस पीढ़ियों से जंगीपुर में रह रहे हैं विधायक

जाकिर हुसैन के अनुसार, उनका परिवार पिछले दस पीढ़ियों से जंगीपुर में रह रहा है और स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान किसी से छिपी नहीं है।

टीएमसी को मिला एक और मुद्दा

जानकारों का मानना है कि इस मामले से टीएमसी को चुनाव आयोग का विरोध करने के लिए एक और बड़ा मुद्दा मिल गया है।

मुस्लिम वोटरों को लेकर आरोप

टीएमसी की ओर से लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में जाकिर हुसैन के नाम को उदाहरण के तौर पर पेश करना पार्टी के लिए आसान हो गया है।

यह भी पढ़े: सरकार ने अधिकारियों के लिए चुनाव आयोग से सिफारिश

https://www.primenewsnetwork.in/india/state-govt-recommends-officials-to-election-commission/105221