मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी टीएमसी के स

टीएमसी सांसद की मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी

Chief Election Commissioner

अभिषेक बनर्जी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी इस पूरे मामले में जरूरी कदम उठाएंगे। वे विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत कई नेताओं से बातचीत करेंगे।

दिल्ली में सांसदों के साथ अहम बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा अपनाई गई कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वोटरों और टीएमसी के खिलाफ कार्रवाई का आरोप

बैठक में आरोप लगाया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा वोटरों और टीएमसी के खिलाफ लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया गया और इसके विरोध में मुहिम तेज करने पर जोर दिया गया।

संसद में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सांसद लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा तेवर अपनाएंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने की रणनीति

सांसद ऐसे तमाम मुद्दे उठाएंगे जिससे केंद्र सरकार के पश्चिम बंगाल विरोधी रवैये का खुलासा हो सके। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी की लड़ाकू छवि को मजबूत करना और पार्टी के पक्ष में अनुकूल माहौल तैयार करना है।

यह भी पढ़े: भाजपा विधायकों की बैठक में चुनावी रणनीति तय

https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-mlas-set-poll-strategy-in-meeting/131860