बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं. ऐसे में सियासत

आज अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं की बैठक, बिहार चुनाव पर मंथन तेज, सीट शेयरिंग को लेकर निकलेगा फॉर्मूला!

बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं. ऐसे में सियासत गरमाई हुई है. कल ही पीएम मोदी ने अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का विवाद उठाया था.  गृह मंत्री अमित शाह आज बीजेपी नेताओं के साथ बिहार चुनाव को लेकर बैठक करेंगे. सीट शेयरिंग को लेकर मंथन होना है..यह बैठक दिल्ली आवास पर होगी. इस बैठक में कई बड़े नेता शामिल होंगे. इसमें नीतीश सरकार में शामिल दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. दिल्ली में होने वाली बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया जैसे नेता शामिल होंगे.  

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अमित शाह के नेतृत्व में बिहार बीजेपी नेताओँ की रणनीति तैयार होगी. बिहार बीजेपी के अहम नेता भी शामिल होंगे. बीजेपी मजबूत उम्मीदवार को टिकट देना चाहती है. ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया गया है. बीजेपी स्थानीय स्तर पर काम कर रही है. लोगों से विधायकों का फीड बैक ले रही है. आज बीजेपी की अहम बैठक है.

ये था पिछले बार का चुनाव 

पिछले चुनाव की बात करें तो बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. 2020 में बीजेपी की बात करें तो 110 सीटों पर लडी थी. जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी..एनडीए को 125 सीटें मिली थीं.. महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं..बताया जा रहा है फीडबैक के आधार पर यह फैसला होगा कि किस विधायक को टिकक मिलेगा?. बताते चलें कि चिराग पासवान अबकी बार 40 सीटों की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी – जेडीयू 105 -105 सीटों पर चुनाव ल़ड़ सकती है. बची 33 सीटें एनडीए के बाकी दलों को दी जाएंगी. माना जा रहा है कि चिराग पासवान को 20 सीटें दी जा सकती हैं.