अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दीपावली के दिन 

भारत ने रूस से तेल लेना बंद न किया तो और टैरिफ: ट्रंप

भारत ने रूस से तेल लेना बंद न किया तो और टैरिफ: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को चेताया

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दीपावली के दिन भारत को चेताया है कि अगर उसने रूस से तेल लेना बंद नहीं किया टैरिफ और बढ़ा देंगे।  ट्रंप ने वनफोर्स में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर भारत उनकी शर्तों पर तैयार नहीं होता है, वह भारी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी तेल खरीद के मामले पर बात की है। हालांकि, भारत ने पिछले हफ्ते ही ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी भी प्रकार की फोन पर वार्ता नहीं हुई है। वहीं, जब राष्ट्रपति ट्रंप से पिछले दिनों भारत द्वारा खारिज किए गए दावे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता है, तो वह भारी टैरिफ चुकाता रहेगा। 

अमेरिका से वार्ता सही दिशा में बढ़ रही 

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच यह वार्ता ठोस प्रगति कर रही है। वहीं, अमेरिका भारत पर शुल्क कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसमें शुल्क कम करने पर सहमति बन सकती है। दोनों देशों ने व्यापारिक मतभेदों को कम किया है। ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में पीएम मोदी से बातचीत से उनके रुख में नरमी आई। यूक्रेन युद्ध के बाद भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने आपत्ति जताई थी।

मामले से जुड़े एक अधिकारी का कहना था कि दोनों देशों ने व्यापार संबंधी मामलों पर अपने मतभेद को कम कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधी मुद्दों पर कोई बड़ा मतभेद नहीं है। भारत के वार्ताकारों की एक टीम पिछले हफ्ते अमेरिका में अधिकारियों के साथ एक सकारात्मक बैठकें हुईं।