दिशा पटानी के घर फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद दो बदमाश हुए गिरफ्तार, कारतूस भी बरामद
Bareilly : बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग मामले को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को इनपुट मिलने के बाद गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई. इस घटना के मुख्य आरोपी रविन्द्र औऱ अरुण को ढेर कर दिया गया है. दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया. मारे गए आरोपियों की पहचान की गई है. इनकी पहचान अरुण निवासी गोहना रोड, सोनीपत, रविन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कहनी के रूप में हुई है. रोहित गोदारा गैंग और दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े हुए हैं.
गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
बरेली में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिशा पटानी के घर के पर फायरिंग की थी. गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्टकर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी. बताया गया था कि यह मामला अभिनेत्री की बहन खुशब पटानी की टिप्पणी से जुड़ा है. बदमाशों ने प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला लिया था. सीएम योगी ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात की थी
पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जांच में और खुलासा हो सकता है, दोनों बदमाश कई अपराधिक घटनाओं में शामिल हैं. भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही थीं. इन बदमाशों के क्राइम रिकॉर्ड की जांच की गई है. दिशा पटानी के पिता ने कहा, फायरिंग से हम सब दहशत में थे. मेरी नींद भी खुल गई थी. बाहर आने की कोशिश भी की थी, जैसे तैसे आड़ लेकर हम बचे.