एक मार्च से केवल 'रेलवन' ऐप से मिलेंगे अनारक्षित रेल टिकट
नई दिल्ली। रेलवे यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट आगामी एक मार्च से पहले सिर्फ 'रेलवन' (RailOne) ऐप पर मिलेंगे। यूटीएस मोबाइल एप के जरिये रेलवे की अनारक्षित टिकट बुकिंग सेवा एक मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
रेल यात्रियों को अब तक जनरल टिकट के लिए यूटीएस और आरक्षित टिकट के लिए आईआरसीटीसी जैसे विभिन्न ऐप विकल्पों का सहारा लेना पढ़ता था। इसकी जगह अब 'रेलवन' अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए एकमात्र अधिकृत मोबाइल एप के रूप में काम करेगा।
1 मार्च से बंद हो रहा अनारक्षित टिकट बुकिंग ऐप 'UTS'
रेलवे बोर्ड के अनुसार, डिजिटल टिकटिंग प्रणाली को आसान बनाने और उसे एकीकृत करने के लिए यह निर्णय किया गया है। भारतीय रेलवे 1 मार्च, 2026 से अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए UTS मोबाइल ऐप को बंद कर रहा है। इन ऐप से पहले अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन पास के लिए इस्तेमाल होता था। अब इसकी जगह केवल RailOne ऐप को एकमात्र आधिकारिक प्लेटफॉर्म बना रहा है, ताकि सभी टिकट (आरक्षित और अनारक्षित) एक ही ऐप से बुक किए जा सकें और यात्रियों को एक बेहतर और एकीकृत अनुभव मिल सके।
लोगों को 'RailOne' ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
रेलवे बोर्ड द्वारा लोगों को 'RailOne' ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्रियों को इस नए ऐप को अपनाने के लिए 14 जनवरी से टिकट बुकिंग पर 3% की छूट भी मिल रही है। अब 'रेलवन' एप से ही ये दोनों टिकट मिलने से लोगों को अलग अलग ऐप डाउनलोड करने के कष्ट से छुटकारा मिलेगा। 'RailOne' ऐप में अनारक्षित और आरक्षित टिकट बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, ई-कैटरिंग जैसी सुविधाएँ एक साथ मिलेंगी। 'UTS' ऐप का उपयोग करने वालों को अब 'RailOne' ऐप डाउनलोड करना होगा और उसके माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने होंगे।