उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में अलग से खाद

यूपी में अलग खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का गठन, अधिसूचना जारी

Food Processing Directorate UP

नया निदेशालय स्थापित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में अलग से खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का गठन किया है। इस निदेशालय का गठन राज्य के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय से अलग करके किया गया है। राज्य में कृषि, डेयरी, फिशरी जैसे उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

अधिसूचना जारी हुई

यूपी के अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बी एल मीणा ने खाद्य प्रसंस्करण कार्यों के सम्पूर्ण क्षमता के साथ योगदान हेतु उद्यान निदेशालय से पृथक खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के गठन किये जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। श्री मीणा ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस सम्बन्ध में पृथक से विस्तृत शासनादेश भी जारी किया जायेगा।

मंत्रिपरिषद की मंजूरी

मालूम हो कि खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के गठन की 14 नवम्बर को हुयी मन्त्रिपरिषद की बैठक में सहमति मिल चुकी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर पृथक खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के गठन किये जाने की  मन्त्रि परिषद की सहमति  मिली है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त  सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में नियमानुसार यथा आवश्यक कार्यवाही  करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े: फर्जी मेजर ने जज से की शादी, ठगी

https://www.primenewsnetwork.in/india/fake-major-fraud-married-judge-cheats-states/98126