उत्तर प्रदेश सरकार ने विधायकों को बड़ी राहत दी है।

यूपी में विधायक अब ढाई लाख तक के लैपटॉप, कम्प्यूटर खरीद सकेंगे

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में विधायक विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से अब ढाई लाख रूपये की कीमत तक के लैपटाप, कम्प्यूटर या टैबलेट खरीद सकेंगे।

यूपी के ग्राम्य विकास विभाग ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से विधान सभा और विधान परिषद सदस्यों के उपयोग के लिए लैपटॉप, कम्प्यूटर, टैबलेट की खरीद के लिए पूर्व में निर्धारित धनराशि की सीमा रू 0 1.25 लाख से बढ़ाकर रू0 2.5 लाख कर दी है।

यूपी के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य अब विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से ढाई लाख तक की अधिकतम सीमा के अंदर लैपटॉप, कम्प्यूटर आदि की खरीद कर सकेंगे। ये इलेक्ट्रानिक गैजेट केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्धारा अनुमन्य स्पेसिफिकेशन के होने चाहिए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कम्प्यूटर खरीद की अनुमन्य धनराशि में वृद्धि को मंजूरी देने के बाद राज्य के ग्राम्य विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने इस शासनादेश की प्रति जनपद के सभी विधान सभा वविधान परिषद सदस्यों को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग ने जारी शासनादेश में समस्त जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियो को  दिशा निर्देशों का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है।