अमेरिका ने रूसी तेल खरीद के लिए भारत को 30 दिन की छूट दी
अमेरिका ने रूसी तेल खरीद के लिए भारत को 30 दिन की छूट दी
समंदर में भटक रहे रूसी तेल जहाजों के साथ-साथ भारत को भी राहत मिलेगी
वाशिंगटन। खाड़ी में गंभीर संकट के बीच नौवहन का रूट प्रभावित है और जहाजों को हर्मूज जल डमरू मध्य से होकर निकाला जा रहा है। इस बीच, अमेरिका ने गुरुवार (स्थानीय समय) को भारत की ऊर्जा की जरूरतों को देखते हुए रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थाई छूट दी है। अमेरिका के इस कदम से महीनों से समंदर में भटक रहे रूसी तेल जहाजों के साथ-साथ भारत को भी राहत मिलेगी। अमेरिकी वित्तमंत्री स्काट बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे की वजह से तेल और गैस का उत्पादन अब तक के रिकार्ड स्तर पर है। वैश्विक बाजार में तेल का प्रवाह बनाए रखने के लिए वित्त विभाग ने भारत की रिफाइनरियों को 30 दिन के लिए अस्थाई तौर पर रूस से तेल खरीद की छूट दी है। एक अन्य खबर के अनुसार, ईरान से जंग शुरू होने के बाद आशंका थी कि भारत में भी तेल संकट हो सकता है, तब सरकार ने बताया था कि भारत के पास अभी करीब 50 दिन का तेल रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि, अमेरिका ने यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद विभिन्न देशों को रूसी तेल नहीं खरीदने की धमकी दी थी। पश्चिमी देशों ने भी मॉस्को पर प्रतिबंध लगाए थे लेकिन भारत रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक के रूप में उभरा था। ट्रंप की धमकियों के बावजूद भारत ने रूसी तेल खरीदना जारी रखा था। साथ ही साफ संदेश दिया था कि तेल कहां से खरीदना है, इसका फैसला भारत खुद करेगा।
इसे भी पढ़ेंः