दुर्घटना के तुरंत बाद महिला पायलट को प्राथमिक उपचा
उत्तर प्रदेश: उड़ान के दौरान विमान का कासगंज में दुर्घटनाग्रस्त
कासगंज (उत्तर प्रदेश) । नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में चेतक एविएशन का एक सेसना 152 विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान, जिसका पंजीकरण नंबर VT-AFB है, ने अलीगढ़ से उड़ान भारी थी और उसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DGCA ने कहा कि "चेतक विमान कासगंज जिले के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, यह एक सीटर विमान था, हालांकि महिला पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी है। (एएनआई)