वैशाली। बिहार के हाजीपुर में  एक भीषण सड़क हादसा ह

मध्यप्रदेश के तीन लोगों की बिहार में मौत

मध्यप्रदेश के तीन लोगों की बिहार में मौत

ट्रक से टकराई कार

क्रेन से निकाली गई लाशें

बिहार विस चुनाव में एक्जिट पोल में लगे थे सभी

प्राइम न्यूज नेटवर्क

वैशाली। बिहार के हाजीपुर में  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मप्र के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह चार बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाइजर के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, जंदाहा की तरफ से हाजीपुर जा रही कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हैं। सभी मृतक मध्यप्रदेश के बताये जा रहे हैं। ये लोग बिहार विधानसभा चुनाव में सर्वे में वहां गये थे।

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के गुनौर निवासी राजाबाई चौधरी (23), छतरपुर के हेमंत प्रताप यादव 924) और करधनिया बक्सवाड़ा के रामस्वरूप यादव (23)  के रुप में हुई है।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने क्रेन से कार में फंसे शव को बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। घायलों को भी सदर अस्पताल भेजा गया है।

मृतक में एक महिला और दो पुरुष हैं। घायल सावित्री शर्मा ने बताया कि वह कार में सो गई थी। कुछ पता नहीं चला। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। महिला ने बताया कि वह बेहोश हो गई थी। पता चला कि कार ट्रक में घुस गई थी। हाथ और पैर में चोट है। इधर, औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि घायलों में हाजीपुर के चकुंडा उर्फ मिल्की गांव के रहने वाले अरुष चौधरी की पत्नी पुष्पा चौधरी (28), उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सरोज वर्मा की बेटी शालिनी वर्मा (26), उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कपिल कुमार (24) और समस्तीपुर जिले के मोहनपुर निवासी स्व. शिव बच्चन सिंह के बेटे शुवम कुमार (19) शामिल हैं।

सर्वे कंपनी के सुपरवाइजर शिवम द्विवेदी के अनुसार, सभी एक्जिट पोल सर्वे का काम करते हैं। बिहार विस 2025 को लेकर किशनगंज में काम खत्म कर हाजीपुर विस जा रहे थे। तभी सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल लोगों का इलाज हो रहा है।