प्रवर्तन निदेशालय ने 1400 करोड़ के बैंक फ्रॉड के म

बकिंघम पैलेस के पास बहुमूल्य संपत्ति जब्त: 1400 करोड़ बैंक घोटाले का है मामला

Valuable property near Buckingham Palace seized

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने 1400 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में ब्रिटेन स्थित बकिंघम पैलेस के पास बहुमूल्य संपत्ति जब्त की है। इस संपत्ति की कीमत 150 करोड़ आंकी गई है। यह नितिन शम्भू कुमार कसलिवाल और परिवार के सदस्य के लाभकारी स्वामित्व में है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार एस कुमार नेशनल वाइड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कसलिवाल भारतीय बैंकों के कन्सोर्टियम से 1400 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में अभियुक्त हैं।

प्रवर्तन निदेशालय के इंदौर सब जोनल कार्यालय ने इस कीमती संपत्ति के लिए 30 दिसंबर को प्रोविजनल एटैचमेंट आर्डर जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय यह कदम जांच के दौरान कालाधन शोधन कानून-2002 के तहत धारा 17 के अंतर्गत 23 दिसंबर को तलाशी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज- रिकार्ड और डिजिटल उपकरण जब्त करने के बाद यह कदम उठाया है।

निदेशालय ने बताया कि जब्त सामग्रियों के विस्तार से विश्लेषण के बाद पता चला है कि कसलिवाल ने कई ऐसे विदेशी ठिकनों पर जिन्हें 'टैक्स हिवेन' माना जाता है, जैसे ब्रिटेन का वर्जिन आईलैंड, जर्सी और स्विट्जरलैंड में ट्रस्टों और कंपनियों का जटिल नेटवर्क तैयार कर रखा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/the-year-2025-bid-farewell-with-a-boom-in-the-stock-market/103189

शेयर बाजार में तेजी के साथ हुई साल 2025 की विदाई