विदिशा में होगा नगर निगम का अगला चुनाव, स्टेडियम भी बनेगा -मुख्यमंत्री
विदिशा में होगा नगर निगम का अगला चुनाव, स्टेडियम भी बनेगा -मुख्यमंत्री
खेल महोत्सव में पहुंचे दिग्गज कपिल देव
शिवराज के अलावा मनसुख मंडाविया भी आयोजन से जुड़े
प्राइम न्यूज नेटवर्क
विदिशा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विदिशा में अगला चुनाव नगर निगम का होगा। उन्होंने कई सड़कों और आधुनिक स्टेडियम के निर्माण की भी घोषणा की। यह मांग केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। मुख्यमंत्री विदिशा में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। साथ ही शिवराज सिंह को लेकर कहा, भाई साहब ने जो कुछ कहा, सब मान लेता हूं।
इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को आईपीएल नहीं, देश के लिए खेलने के लिए तैयार करें। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी वीडयो कान्फ्रेसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह को लेकर कहा, हमारे राष्ट्रीय नेता जो मांगेंगे, सब मिलेगा। मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह से कहा, आप बता देना किस-किस गांव को जोड़ना है। सेंधवा नदी पर सिंचाई परियोजना की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, विदिशा-भोपाल फोरलेन को बनाने का काम स्वीकृत किया जाएगा। यह फोरलेन सलामतपुर सांची होकर बनेगा। साथ ही कहा कि विदिशा-अहमदनगर रोड निर्माण के साथ कई अन्य सुझावों को भी स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, खिलाड़ियों और युवाओं के प्रोत्साहन के कार्य किये जाएंगे। उन्होंने खेल उत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, मलखंब और अन्य खेलों को शामिल करने के प्रयासों की सराहना की ।
इस मौके पर दिग्गज पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने कहा, विदिशा के खिलाड़ियों को देश के लिए खेलते देखना चाहता हूं। हमारे देश के युवा खोलों में रुचि ले रहे हैं। इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकल रहे हैं तो आगे चलकर यकीनन कई खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे। विदेशा के बच्चे देश के लिए खेलें। खिलाड़ियों से कहा, लोग आपके लिए तालियां बजाएं तो मजा है।
इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, खराब मौसम के चलते विदिशा नहीं पहुंच सके। कहा, सांसद खेल महोत्सव महत्वपूर्ण आयोजन है। इस मौके पर विदिशा में स्पोर्ट्स क्लब शुरू करने की बात कही। साथ ही खेल सुविधाओं से सुशज्जित स्टेडियम भी बनाने की बात कही।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की खेल के प्रति रुचि को लेकर कहा, खेलो इंडिया अभियान देश के युवाओं को खेल के प्रति नई दिशा दे रहा है।
इस मौके पर स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। दोपहर में कपिल देव विदिशा पहुंचे । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने उनका स्वागत किया और दोनों साथ खेल स्टेडियम पहुंचे।
यह महोत्सव दो माह तक चलेगा। 30 अक्टूबर को शुरू होकर 25 दिसंबर को रायसेन जिले में समाप्त होगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर से लेकर संसदीय क्षेत्र तक की विभिन्न् खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 37 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन केंद्री मंत्री शिवराज सिह के संसदीय क्षेत्र में हो रहा है। इस खेल में विजेताओ को 1.5 लाख, 1 लाख, 50 हजार के पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके साथ संसदीय क्षेत्र प्रतियोगिता में 2.5 लाख, 2 लाख, 1.5 लाख के पुरस्करा भी रखे गये हैं।