कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के

पश्चिम बंगाल में वोटरों की संख्या बेतहाशा बढ़ी

पश्चिम बंगाल में वोटरों की संख्या बेतहाशा बढ़ी

एसआइआर से खुलासा

गंगा प्रसाद

कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के जिलों में वोटरों की दोगुना से ज्यादा संख्या बढ़ जाने से सत्तारूढ़ टीएमसी और विरोधी पार्टियों के बीच एक दूसरे को कठघरे में खड़ा करने की होड़ लग गई है। टीएमसी का कहना है कि बांग्लादेश से हिंदुओं के आने से वोटरों की संख्य़ा बढ़ी है और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। इसके विपरीत भाजपा का कहना है कि वह लगाता बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ पर चितां जताती रही है। टीएमसी की ओर से घुसपैठियों को शह देने के चलते यह समस्या बढ़ी है।  सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग के एसआइआर से खुलासा हुआ है कि पश्चिम बंगाल में 2002 के बाद से अब तक वोटरों की संख्या तकरीबन 66 फीसद बढ़ी है। बांग्लादेश से सटे राज्य के जिलों में वोटरों की संख्या दोगुना से ज्यादा बढ़ी है। सबसे ज्यादा उत्तर दिनाजपुर में वोटरों की संख्या 105.49 फीसद बढ़ी है। मालदा जिले में वोटरों की संख्या 94.58 फीसद बढ़ी है। बांग्लादेश की सीमा से सटे नौ जिले हैं। दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर चौबीस परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर हैं। कोलकाता के पड़ोसी जिले दक्षिण चौबीस परगना में 83.52 फीसद और उत्तर चौबीस परगना में 72.18 फीसद वोटरों की संख्य़ा बढ़ी हैं। नदिया जिले मे 71.46 फीसद, मुर्शिदाबाद जिले में 87.65 फीसद, जलपाईगुड़ी जिले में 82.3 फीसद, कूचबिहार में 76.52 फीसद, दक्षिण दिनाजपुर में 70.94 फीसद वोटरों की संख्या बढ़ी है। वीरभूम जिले में 73.44 फीसद वोटरों की संख्य बढ़ी है। वीरभूम जिला बांग्लादेश की सीमा से नहीं सटा है। कोलकाता में सबसे कम वोटरों की संख्या में यानी 4.6 फीस बढ़ी है।  टीएमसी के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से हिंदू समुदाय के लोगों को आने और यहां रहने की वजह से वोटरों की संख्या बढ़ी है। भाजपा बांग्लादेश से मुस्लिमों के आने का दावा करती रही हैं। लेकिन बढी संख्या में हिंदू आए हैं। इसके पीछे भाजपा की वोट की राजनीति है। इसके विपरीत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा का कहना है कि टीएमसी ने बांग्लादेश के हुए घुसपैठ को तरजीह दी है। बांग्लादेश से सटे जिलों में सात जिलों में घुसपैठ से ज्यादा चिंताजनक स्थिति है। कई जिलों में मुस्लिम बहुल जिला में दब्दील होने जा रहे हैं।  माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम का कहना है कि बांग्लादेश से लोगों के अवैध ढंग से आने के लिए सीमा सुरक्षा बल जिम्मेदार है। केंद्र सरकार के अधीन बीएसएफ बांग्लादेश से हुए घुसपैठ को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।

इसे भी पढ़ेंः

West bengal : राज्य के तीन जिलों के जिलाधिकारियों और 67 BLO के खिलाफ FIR करने की मांग

https://www.primenewsnetwork.in/state/demand-to-register-an-fir-against-district-magistrates-of-three-state-districts/98383