IND vs AUS : तीसरे T20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, वाशिंगटन सुंदर का कमाल..

IND vs AUS : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, वाशिंगटन सुंदर का कमाल..

IND vs AUS : तीसरे T20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. अब सीरीज 1 - 1 से बराबर हो गई. भारतीय टीम ने सिर्फ 18.3 ओवर में 188 रन बना दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 186 रन का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली. अर्धशतक जड़ा. वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बैटिंग की. दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से भारत को हराया था. पहला टी20 मैच बारिश के कारण धुल गया था.

अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की. हेड और इंग्लिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी और अर्शदीप सिंह व वरुण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में पांच विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। भारत की इस जीत से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर आ गयी है। अब सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। कैनबरा में खेला गया सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था। जबकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच होबार्ट में खेला गया था। भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार पारी की बदौलत मेजबान ने 20 ओवर में 186/6 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। 

मेजबान आस्ट्रेलिया द्वारा भारत को दिया गया 186 रन का  लक्ष्य शुरूआत में थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम मैच आसानी से अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने होबार्ट में विजय पताका फहराकर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओर में 187 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और शुभमन ने पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की, लेकिन अभिषेक (25) का विकेट गिरने के बाद 61 के स्कोर पर उप कप्तान गिल (15) भी पवेलियन लौट गए। जबकि 76 के स्कोर पर कप्तान सूर्या का विकेट भी गिर गया।

तीन शुरूआती विकेट सस्ते में निकल जाने के बाद भारत की जीत की उम्मीद काफी धुंधली नजर आ रही थी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर और की तूफानी पारी ने भारत के इस मुश्किल लक्ष्य को आसान कर दिया। सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 23 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी तो साल 2024 के बाद खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के बल्ले से 13 गेंदों पर 22 रन की पारी खेलकर मजबूत आधार प्रदान किया।

इसके साथ ही तिलक वर्मा ने 24, अक्षर पटेल ने 17 और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 11 गेंदों पर 24 रन की तूफानी पारी खेली। शेष काम वाशिंगटन सुंदर ने पूरा किया। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 49 और जितेश शर्मा ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। भारत ने 18.3 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। बता दें कि, इस जीत के साथ ही पांच मैच की श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर आ गई है।

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैक टू बैक दो ओवर में दो बड़े झटके दिए। पहले ओवर में उन्होंने ट्रेविस हेड को चलता किया तो अपने दूसरे ओवर में जोश इंग्लिश को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, दो विकेट गंवाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने अपना आक्रामक अंदाज नहीं छोड़ा और लगातार भारतीय गेंदबाजों पर हमला करते रहे। जहां पहले ये जिम्मेदारी टिम डेविड संभाल रहे थे तो बाद में मार्कस स्टोइनिस ने बाकी का काम पूरा किया। भारत (IND vs AUS) के खिलाफ मुकाबले में जहां टिम डेविड ने 38 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली थी तो मार्कस स्टोइनिस ने 39 गेंदों पर 64 रन बनाए।

गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान स्टोइनिस के बल्ले से 8 चौके और दो छक्के देखने के मिले थे, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 186/6 तक पहुंचने में सफल रहा। वहीं, भारत की ओर से इस मैच में अर्शदीप सिंह ने तीन, वरुण चक्रवर्ती ने दो और शिवम दुबे ने एक विकेट हासिल किया था।

भारत की टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, शॉन एबॉट.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/first-tablet-approved-to-prevent-attacks-and-strokes/96294