सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार

वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का शुभारंभ, एआई से बदलेगी भारतीय सिनेमा और गेमिंग की दुनिया

Waves Creators Corner Showcases AI-Driven Media Innovation

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलाव लाने वाले इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के परिवर्तनकारी उपयोग

उद्घाटन समारोह के दौरान, वैष्णव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर, मंत्रालय की खास पहलों, जैसे WaveX, Waves Bazaar, और Create in India Challenge का एक स्ट्रेटेजिक एक्सटेंशन है। वैष्णव ने पवेलियन का विस्तृत दौरा कर WaveX स्टार्टअप ग्रुप के उभरते एंटरप्रेन्योर्स और Adobe, Netflix, Sony, और Amazon जैसी ग्लोबल कंपनियों के सीनियर लीडरशिप से बातचीत की।

51 स्टार्टअप को एक्सपोजर

मीडिया और मनोरंजन जगत को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, WaveX के सपोर्ट वाले 51 होनहार AVGC-XR और मीडिया टेक स्टार्टअप पवेलियन में AI-पावर्ड सॉल्यूशन और इमर्सिव टेक्नोलॉजी दिखा रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने भाषा सेतु और कला सेतु चैलेंज के विजेताओं सहित इन उद्यमियों से बातचीत की। अश्‍वि‍नी वैष्णव वने मीडिया लाउंज में योरस्टोरी की श्रद्धा शर्मा के साथ एक हाई-लेवल इनफॉर्मल बातचीत में भी हिस्सा लिया। इस सत्र में उन्होंने समाज पर एआई के गहन प्रभाव पर अपना दृष्टिकोण साझा किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रौद्योगिकी ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय स्टार्टअप स्थापित करने में सक्षम बना रही है।

वेव्‍स क्रिएटर्स कॉर्नर में प्रमुख तकनीकी विशेषताएं

इस पैवेलियन में अत्याधुनिक एआई अनुभव प्रदर्शित किए गए, जिनमें रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट और प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो से लेकर एडब्ल्यूएस और भारतजेन द्वारा विकसित एजेंटिक एआई-संचालित न्यूज़ रूम शामिल थे, जो ऑटोमेटेड एडिटोरियल वर्कफ़्लो को सक्षम बनाते हैं। नवाचारों में सर्वम की रीयल-टाइम वॉइस क्लोनिंग और मल्टीलिंगुअल बातचीत के लिए इंडस चैट ऐप, NFDC द्वारा क्यूरेट की गई 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग, सोनी रिसर्च इंडिया की चेफेशियल और वॉइस री-एजिंग टेक्नोलॉजी और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की DSLR या iPhone का उपयोग करके मार्कर-लेस मोशन कैप्चर तकनीक शामिल थी।

क्षमता निर्माण और भविष्य की तैयारी

वैष्‍णव ने छात्रों को उद्योग की बदलती मांगों के लिए तैयार करने हेतु रचनात्मक शिक्षा में एआई को शामिल करने के लिए आईआईसीटी की प्रशंसा की। यह प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक हस्तियों द्वारा आयोजित विशेषज्ञ संवाद, फिल्म मेकर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/fii-buying-lifts-markets-for-third-straight-session/144376

सेंसेक्स में 600 अंकों की शानदार रिकवरी, FII की वापसी से निवेशकों ने कमाए ₹1.78 लाख करोड़