Ravi Shankar Prasad ON Rahul Gandhi : राहुल गांधी

'वो कोई भी बम लाएं, फुस हो जाएगा', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले रविशंकर प्रसाद

'वो कोई भी बम लाएं, फुस हो जाएगा', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad ON Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट को लेकर कई आरोप लगाए. इसी पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस जनता की जनता और वोटर्स का अपमान कर रहे हैं. जनता उनको फिर जवाब देगी. वो कोई भी बम ला दें, फुस हो जाएगा.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी न कानून समझते हैं, न सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझते हैं, बस संविधान-संविधान करते हैं. राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें. उनके इस लक्षण और आचरण से, जिस तरह की वो बदजुबानी करते हैं, प्रधानमंत्री पर हमले करते हैं, देश उनको कभी वोट नहीं देगा.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, अपनी क्षमता से हैं कि परिवार की वजह से हैं, ये पूरा देश जानता है. विपक्ष के नेता होने के नाते कुछ तो सास्कारिक भाषा का प्रयोग करिए. 2014 से बोल रहे हैं कि मोदी जी की जीत फर्जी है, क्या मतलब है इसका? 

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने कहा कि जब उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया. उसे पता चला कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था. उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया. न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था. किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया.

राहुल ने कहा, सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है. यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है?

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/9a459860/0c0c3e7c/breakingdetails/i-have-proof-of-this-many-peoples-names-were-47311