बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के ना

शक ने ली जान: बच्चे के रंग पर संदेह में पत्नी की गला रेतकर हत्या

Wife murdered over child doubt

पति को बच्चे के पितृत्व पर था शक

बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका 22 वर्षीय मौसमी दास दो बच्चों की मां थी।

नवजात का रंग गोरा, पति सांवला—यहीं से शुरू हुआ विवाद

तीन महीने पहले मौसमी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का रंग गोरा होने के कारण उसका पति सुकुमार दास, जो खुद सांवले रंग का है, पितृत्व पर शक करने लगा।

पिता ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप

मौसमी के पिता षष्टी दास ने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि रिश्तों में उपजा शक ही हत्या की असली वजह है।

रात में आया था ससुराल, आधी रात को दिया वारदात को अंजाम

आरोपी सुकुमार बुधवार रात ससुराल पहुंचा और वहीं रुक गया। देर रात उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और संवेदनशील अंगों पर भी चाकू से वार किए। सुबह होते ही वह फरार हो गया।

यह भी पढ़े: छह बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

https://www.primenewsnetwork.in/india/mother-of-six-runs-away-with-lover-husband-distraught/98360