विश्वकप विजेता टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा को योगी सरकार देगी डेढ़ करोड़ का पुरस्कार
विश्वकप विजेता टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा को योगी सरकार देगी डेढ़ करोड़ का पुरस्कार
दीप्ति शर्मा ने विश्वकप जिताने में थी महत्वपूर्ण भूमिका
लखनऊ। आईसीसी विश्वकप क्रिकेट चैम्पियनशिप की अहम सदस्य यूपी की बेटी दीप्ति शर्मा को योगी सरकार डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम देकर सम्मानित करेगी। आईसीसी विश्वकप क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत को विजयश्री दिलाने में आगरा की दीप्ति शर्मा ने भारत को विश्वकप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
दीप्ति शर्मा को यूपी दिवस पर होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किए जाने की संभावना है। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर दीप्ति शर्मा विश्वकप में यादगार प्रदर्शन को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं। दीप्ति शर्मा वर्तमान में यूपी पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 22 विकेट लेकर कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में 5 विकेट झटकने के साथ-साथ अर्धशतक भी ठोका और भारत को पहली बार विश्वकप ट्राफी दिलाने में मुख्य भूमिका अदा की। दीप्ति को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए "प्लेयर ऑफ द सीरीज" चुना गया।
यछपी के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि दीप्ति ने पूरे महिला विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में "प्लेयर ऑफ द सीरीज" का खिताब जीतकर उन्होंने यूपी का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। यूपी सरकार के शासनादेश के अनुसार विश्वकप में विजेता टीम में शामिल यूपी के खिलाड़ी को ड़ेढ करोड़, उपविजेता टीम का सदस्य होने पर 75 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सदस्य होने पर 50 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसके अनुरूप दीप्ति को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सम्मान समारोह की तिथि का फैसला जल्द होगा।
यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/india/womens-cricket-india-champion/96349
विश्व विजेता महिला टीम के लिए बीसीसीआई ने खोला खजाना
यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/sports/he-performed-brilliantly-against-pakistan-taking-11-wickets/94959