पहली बार विश्व विजेता बनी आईसीसी महिला विश्वकप जीत

विश्व विजेता महिला टीम के लिए बीसीसीआई ने खोला खजाना

विश्व विजेता महिला टीम के लिए बीसीसीआई ने खोला खजाना

महिला खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए नियमों से हटकर 51 करोड़ रुपए की प्राईज मनी का एलान

मुंबई। पहली बार विश्व विजेता बनी आईसीसी महिला विश्वकप जीतने वाली भारत की बेटियों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खजाना खोल दिया है। इस ऐतिहासिक जीत का सम्मान करते हुए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी टीम के लिए एक बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की है। BCCI ने विश्वविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए नियमों से हटकर 51 करोड़ रुपए की प्राईज मनी देने का एलान किया है। बीसीसीआई सचिव ने बताया कि यह पुरस्कार राशि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मिलने वाली पुरस्कार राशि के अतिरिक्त एक बड़ा बोनस है। टूर्नामेंट के विजेताओं को पहले ही 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 39.78 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलती थी। यह प्राइज मनी पहले से तय आईसीसी के विजेता प्राइज मनी से अधिक है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ये घोषणा की। 

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार, 2 नवंबर की रात आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात दे ये सफलता हासिल की थी। टीम इंडिया की इस जीत के बाद छप्परफाड़ कमाई हुई। आईसीसी ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम के लिए 4.48 मिलियन यूएस डॉलर की प्राइज मनी तय की थी, जो भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन 39.78 करोड़ रुपए बैठती है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईसीसी से अधिक प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर विश्वकप ट्राफी जीतने के बाद अब कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे महान कप्तानों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने प्रोटियाज महिला टीम के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप फाइनल में अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह जीत देश भर में महिला क्रिकेट के प्रति जागरूकता और समर्थन को भी बढ़ाएगी। उम्मीद है कि इस सफलता के बाद, महिला क्रिकेट को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और यह खेल देश में और भी लोकप्रिय होगा।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि, "हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने आज न केवल ट्रॉफी जीती है, बल्कि उन्होंने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है। 1983 में, कपिल देव ने भारत को वर्ल्ड कप जितवाकर क्रिकेट में एक नए युग और प्रोत्साहन की शुरुआत की थी। आज महिलाओं ने भी वही उत्साह और प्रोत्साहन पेश किया है। उन्होंने महिला क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। महिला क्रिकेट पहले ही अपने अगले स्तर पर पहुंच गया था जब हमारी टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। "

सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया प्रबंधन पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वेतन समानता पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा, "मौजूदा अध्यक्ष जय शाह ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से महिला क्रिकेट में कई बदलाव लाए हैं। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने महिलाओं की पुरस्कार राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि की है। पहले पुरस्कार राशि 2.88 मिलियन डॉलर थी, और अब इसे बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। इन सभी कदमों ने महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा दिया है। बीसीसीआई ने पूरी टीम-खिलाड़ियों, कोचों के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा, "हम टीम और सहयोगी स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं।"