युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली (भारत)। निर्वाचन आयोग (ECI) के फैसलों पर आंतरिक आपत्तियों और मीडिया रिपोर्टों के सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है और चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया है।
आपत्तियों और पारदर्शिता पर उठाए गए गंभीर सवाल
युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि सामने आई खबर पर निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था, तो चुनाव आयोग को संबंधित रिकॉर्ड और आपत्तियां सार्वजनिक करनी चाहिए। वहीं, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि निर्वाचन संस्था के कामकाज में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि चुनावों की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि नागरिक मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर भरोसा कर सकें, और इसी को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें: निर्वाचन आयुक्तों के अलग-अलग विचारों से सच्चे लोकतंत्र का पता चलता है: भाजपा