स्वीट कॉर्न और ताजी सब्जियों से तैयार यह हेल्दी सल

कॉर्न वेजिटेबल सलाद: स्वाद और सेहत का हेल्दी कॉम्बिनेशन

Corn Vegetable Salad

नई दिल्ली,(दिल्ली)। अगर आप स्वादिष्ट, हल्का और पोषण से भरपूर भोजन की तलाश में हैं, तो कॉर्न वेजिटेबल सलाद एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। स्वीट कॉर्न और ताजी सब्जियों से तैयार यह सलाद विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक हेल्दी डिश साबित हो सकता है।

सामग्री

1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) प्याज (बारीक कटी हुई) गाजर (कद्दूकस या बारीक कटी हुई) खीरा (कटा हुआ) टमाटर (कटा हुआ) नींबू का रस स्वादानुसार काला नमक भुना जीरा पाउडर

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें। इसके बाद इसमें शिमला मिर्च,प्याज, गाजर, खीरा और टमाटर मिलाएं। अब ऊपर से नींबू का रस, स्वादानुसार काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर तुरंत ताजा परोसें।

शरीर को आवश्यक पोषक तत्व करता है प्रदान

कॉर्न वेजिटेबल सलाद न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि ताजी सब्जियां शरीर को विटामिन और मिनरल्स उपलब्ध कराती हैं। इसे नाश्ते, शाम के स्नैक या हल्के भोजन के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः चना सलाद रेसिपी: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन